Gridih News: पांच दिनों में जला ट्रांसफार्मर बदला, 80 घरों में जली बिजली
गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड के खास पिहरा में शुक्रवार को दो केवीए के नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन भाजपा नेता अशोक उपाध्याय ने फीता काटकर किया। पांच दिन पूर्व वज्रपात की चपेट में आने से गांव का ट्रांसफार्मर जल गया था। इससे करीब 80 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। उद्घाटन के मौके पर अशोक उपाध्याय ने कहा कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र के विधायक बाबूलाल मरांडी को आवेदन देकर बिजली बहाल कराने की मांग की थी। विधायक की अनुशंसा पर महज पांच दिनों में नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। मौके पर पप्पू यादव, राजकुमार सिंह, आनंदी यादव, योगेंद्र प्रसाद, अश्विनी यादव, अरविंद गुप्ता, टुनटुन कुमार, रणधीर कुमार राजा समेत दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।फोटो 04जीआरडी 184 फीता काटकर ट्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.