गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के गांडेय बाजार स्थित बझहर धाम मंदिर परिसर में रविवार को पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। महायज्ञ की प्रकिया सुबह 11 बजे से शुरु होकर दोपहर 3 बजे तक चली। उक्त महायज्ञ कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं और गायत्री परिवार से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महायज्ञ का सफल संचालन गिरिडीह गायत्री शक्तिपीठ से आई कार्यकर्ताओं की टोली द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व पूनम गुप्ता ने किया। उनकी देखरेख में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंच कुंडीय महायज्ञ के हवन एवं पूजन की प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं संस्कार कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय और चचघरा में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न अनुष्ठान...