गिरडीह, अगस्त 21 -- Gridih News: बगोदर, प्रतिनिधि। जंगली हाथियों का उत्पात गुरुवार रात पांचवें दिन भी जारी रहा। हालांकि हाथियों ने इस बार अटका से निकलकर जरमुन्ने पश्चिमी पंचायत के आदिवासी टोला गैड़ाही और बगोदर-विष्णुगढ़ सीमा क्षेत्र के गैड़ा गांव में गुरुवार रात उत्पात मचाया है। जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक ने बताया कि गैड़ाही स्थित स्कूल भवन और एक व्यक्ति के मकान को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने मामले की जानकारी डीएफओ को देते हुए हाथियों को इलाके से खदेड़े जाने की मांग की है। दूसरी ओर गैड़ा में जंगली हाथियों के झुंड ने भारी उत्पात मचाया है। खेतों में लहलहा रहे मकई और धान की फसलों को नष्ट कर दिया है। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: विष्णुगढ़ के गैड़ा में हाथियों ने मचाया उत्पात, फसलें रौंदी, तोड़ी चहारदीवारी कई...