गिरडीह, नवम्बर 26 -- Gridih News: गांडेय। झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत आयोजित कार्यक्रमों के क्रम में बुधवार को विभिन्न पर्यटक स्थलों सहित अन्य जगहों मे प्रखंड प्रशासन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का प्रचार - प्रसार और ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। इस क्रम में बीडीओ निसात अंजुम, सीओ ओमप्रकाश बड़ाइक, गांडेय प्रमुख राजकुमार पाठक के नेतृत्व में धन्वंतरि होड़ीपैथिक इको पार्क में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान में प्रखंड सह अंचल कर्मियों ने कुदाल, खुरपी, झाड़ू आदि से साफ सफाई करके कचड़े को डस्टबिन में डाला। मौके पर प्रमुख राजकुमार पाठक ने आमजनों को स्वच्छता का संदेश दिया और घर, गांव एवं सार्वजनिक स्थलों को साफ सुथरा रखने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Gridih News: खंडोली में बीडीओ-सीओ ने चलाया स्वच्छता अभिय...