गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को जमुआ अंचल-2 के प्लस टू नवडीहा उच्च विद्यालय नवडीहा में बोर्ड परीक्षा 2026 में माध्यमिक और इंटरमीडिएट संकाय में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक मंजु कुमारी एवं विशिष्ट अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी उपस्थित हुई। कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। कक्षा 10 एवं 12 के विद्यालय स्तर पर टॉप करनेवाले को विधायक द्वारा ट्रॉफी एवं जिप अध्यक्ष द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल पहना कर हौंसला बढ़ाया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक का संबोधन उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विधायक मंजु कुमारी ने कहा कि यह सम्मान समारोह केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं, बल्कि शिक्ष...