गिरडीह, जुलाई 20 -- Gridih News: पचंबा, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा गांव निवासी 26 वर्षीय उमेश कुमार मंडल की रविवार रात को सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह देवघर से जेएसएससी की परीक्षा देकर बाइक से घर लौट रहा था। घटना पचंबा-जमुआ मुख्य मार्ग पर परियाना के पास स्कूल के समीप हुई। जानकारी के अनुसार घर से कुछ ही दूरी पर विपरीत दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार उमेश को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसे बाद में पथला नावाडीह के पास पकड़ लिया गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने गुजर रही एक एंबुलेंस को रोककर गंभीर रूप से घायल उमेश को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दि...