गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बंदगुदा पंचायत के गगनपुर गांव स्थित आंगनबाडी केन्द्र की सेविका शबनम निशा पर ग्रामीणों ने आंगनबाडी केन्द्र नहीं खोलने, एसआईआर का फार्म भरने में लापरवाही बरतने और फार्म भरने के एवज में पैसा मांगने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मौखिक रुप से गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को भी दिया था। ग्रामीणों से मौखिक शिकायत मिलने पर शुक्रवार को गांडेय बीडीओ निशात अंजुम, सीओ ओम प्रकाश बडाईक, सुपरवाइजर विजय चौधरी गंगनपुर गांव पहुंचे और शिकायतकर्ता ग्रामीणों से बातचीत की। बातचीत के क्रम में ग्रामीणों ने पदाधिकारियों ने समक्ष बीएलओ पर पैसा लेने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने कहा कि जो ग्रामीण पैसा नहीं देते है उसका एसआईआर का फार्म को पेंडिग कर दिया जाता है। ग्रामीणों ने पदाधिकारियों को...