गिरडीह, अक्टूबर 22 -- Gridih News: गिरिडीह। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह में गुरुवार को पारिवारिक जमीन विवाद और सुबह पत्नी के साथ कहासुनी होने के बाद महादेव तिवारी अपने चार साल के बच्चे को लेकर करीब 150 फीट ऊंची पानी टंकी के ऊपरी हिस्से पर चढ़ गया। सुबह करीब 10 बजे स्थानीय लोगों की नजर युवक पर पड़ी, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। युवक द्वारा बच्चे को टंकी पर चढ़ जाने से बच्चे की सुरक्षा को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई। स्थानीय लोगों ने युवक को समझाकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस पानी टंकी के ऊपर चढ़े युवक को समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बावजूद युवक नीचे नहीं उतरा।

पुलिस और प्रशासन ने की समझाने की कोशिश स्थिति की गंभीरता को दे...