गिरडीह, नवम्बर 9 -- Gridih News: गावां, प्रतिनिधि। गावां प्रखंड अंतर्गत पटना और चरकी में काली पूजा के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। पूजा को लेकर सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भक्तों ने मां काली की विधिवत पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, चरकी में सोमवार की रात भक्ति जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इधर, खास पिहरा और साहू समाज भवन में मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की जा रही है। यहां छठ पर्व के पारण के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Pakur News: हर्षोल्लास व धूम-धाम के साथ महेशपुर में मनी दीपावली व काली पूजा पूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। यह भी ...