Gridih News: पंस सदस्य ने खराब चापाकल की कराई मरम्मत
गिरडीह, अक्टूबर 13 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। आगामी दुर्गापूजा के मद्देनजर गांडेय पंचायत की पंचायत समिति सदस्य मधुमाला देवी ने सोमवार को खराब पड़े चापानलों की मरम्मत कराई। पसंस ने मिस्त्री बुलाकर क्षेत्र में जगह-जगह खराब चापानल की मरम्मत कराई। पंस सदस्य ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर उन्होंने पीएचईडी के एसडीओ मनीष कुमार को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसडीओ ने मिस्त्री भेजकर चापाकल की मरम्मति करवाई। पंचायत समिति सदस्या ने कहा कि ग्रामीणों को त्योहार के मौसम में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं हो जिसको लेकर चापाकल की मरम्मति करवाई गई। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता श्याम पाठक, चापानल मिस्त्री वाहिद अंसारी, सोनू अंसारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Purnia News: नगर निगम मुस्तैद : श्रद्धालुओं को नहीं होगी किसी तरह की असुविधा यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.