Gridih News: नौकरी के नाम पर महिला से 1.80 लाख रुपए की ठगी
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: देवरी। भेलवाघाटी थाना अंतर्गत भेलवाघाटी गांव की एक महिला को क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर 1.80 लाख रुपये ठगी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़ित महिला शहजादी खातुन की शिकायत पर भेलवाघाटी थाना में कांड संख्या 24/26 के तहत एक नामजद व दो अज्ञात समेत तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बुधवार को उक्त जानकारी दी। बताया कि आरोपियों ने पीड़ित महिला को सरकारी कार्यालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर रूपए की ठगी कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.