गिरडीह, सितम्बर 20 -- Gridih News: डुमरी। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए मेक इंडिया स्कूल हेंसला के विद्यार्थियों ने शनिवार को धन संग्रह अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने डुमरी के बेरमो मोड़ से लेकर इसरी बाजार चौक के आसपास लोगों से स्वेच्छा से सहयोग राशि एकत्र की। प्राचार्य रॉबर्ट जॉस, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधन के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने नेपाल के बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए राहत कार्य में अपना योगदान देने की अपील की। विद्यार्थियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा किसी सीमा या देश को नहीं देखती। ऐसे कठिन समय में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची मानवता है। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा का उद्दे...