Gridih News: नेटवर्क की समस्या से पीडीएस दुकान से राशन वितरण ठप
गिरडीह, अक्टूबर 14 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। प्रखंड में नेटवर्क की समस्या के कारण पीडीएस दुकानों में राशन वितरण ठप हो गया है। नेटवर्क के इंतजार में कार्डधारी कई दिनों से डीलरों के यहां चक्कर काटने को विवश हैं। नेटवर्क नहीं रहने से डीलर चाहकर भी राशन का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। यह समस्या चितमाडीह पंचायत के नावाडीह और बड़कीटांड पंचायत के तिलैया पीडीएस सहित कई अन्य दुकानों की है। चितमाडीह पंचायत के चीनारास की कार्डधारी जीरा देवी, सीता देवी, ललिता देवी, खरीयोडीह की गीता देवी, कौशल्या देवी, सीतन यादव, निर्मल कुमार वर्मा आदि ने बताया कि वे कई दिनों से राशन लेने के लिए डीलर के यहां आ रहे हैं, लेकिन नेटवर्क नहीं रहने के कारण निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है। आलम यह है कि नेटवर्क के इंतजार में कार्डधारियों को दिनभर दुकान के पास बैठा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.