गिरडीह, सितम्बर 1 -- Gridih News: जमुआ। हीरोडीह थाना क्षेत्र में जमीन पर अवैध कब्जे का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा है। नीमा पहाड़ी और झारखंडधाम प्रवेश द्वार के समीप स्थित खेल मैदान की जमीन पर कथित रूप से बिचौलियों की नजर है। पहले बांस से घेराबंदी की जाती है, इसके बाद बालू-ईंट गिराकर रात के अंधेरे में कमरा खड़ा कर दिया जाता है। कमरे के ऊपर कोरकेट शीट डालकर सुबह खटिया या चौकी रख दी जाती है। इस तरह जमीन पर कब्जे का दावा मजबूत करने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, नीमा पहाड़ी की ओर अब तक करीब तीन ऐसे कमरे तैयार किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि इन निर्माणों के लिए न तो दिन के उजाले का इंतजार किया जाता है और न ही किसी कार्रवाई का भय दिखाई देता है। रात में निर्माण सामग्री पहुंचाकर कुछ ही घंटों में अस्थायी ढांचा तैयार कर दिया जाता...