गिरडीह, जुलाई 15 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला प्रशासन ने मंगलवार को नीति आयोग के सहयोग से जिला और प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए नीति तारा प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसका उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली, डेटा-आधारित योजना निर्माण तथा विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए सक्षम बनाना था। डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सुशासन एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक एवं साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। नीति तारा प्लेटफॉर्म नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी तथा त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सशक्त बनाता है। इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकां...