Gridih News: निशा भगत मौत मामले में भाजपा ने फूंका हेमंत सरकार का पुतला
गिरडीह, नवम्बर 8 -- निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग Gridih News: गिरिडीह। आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के बाद उन्हें न्याय दिलाने, दोषियों को गिरफ्तार करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को गिरिडीह महानगर जिले के सभी मंडलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा गिरिडीह महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय ने कहा कि आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में न्याय सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और न्याय मिलने तक आवाज उठाती रहेगी। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.