गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के फुलझरिया पंचायत के शिबुआडीह गांव स्थित नदी किनारे 15 वीं वित्त आयोग से बनाई गई पुलिया हल्की भी बारिश नहीं झेल पाई और पुलिया की नींव गुरुवार को बह गयी।

पुलिया की स्थिति पुलिया की नींव बहने के कारण ग्रामीणों के मन में डर बसा हुआ है कि नवनिर्मित पुलिया कभी भी धंस सकती है। बता दें कि शिबुआडीह गांव स्थित कब्रिस्तान रोड पर पंचायत स्तरीत 15 वीं वित्त आयोग से एक पुलिया का निर्माण किया गया। पुलिया निर्माण की प्राक्कलन राशि 1 लाख 9 हजार 600 रुपए है। बता दें कि उक्त पुलिया का निर्माण लगभग 1 माह पूर्व किया गया था।

अनियमितता और पानी का असर पुलिया निर्माण में घोर अनियमितता बरती गई, जिसके कारण उक्त पुलिया हल्की सी भी बारिश नहीं झेल पाई और क्षेत्र में बुधवार को हुई बारिश के बाद पुलिया ...