Gridih News: निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास डायवर्सन सड़क क्षतिग्रस्त
गिरडीह, सितम्बर 28 -- Gridih News: सरिया। स्थानीय रेलवे ओवरब्रिज निर्माण स्थल के समीप बनाई गई डायवर्सन सड़क शनिवार रात अचानक दोनों छोर पर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सड़क टूटने के कारण रविवार तड़के सुबह तीन बजे से ही इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। मुख्य मार्ग बाधित होने से रांची, धनबाद और देवघर जाने वाले यात्रियों का संपर्क मानो पूरी तरह कट गया और सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घटना की जानकारी मिलते ही ओवरब्रिज निर्माण से जुड़े संवेदक हरकत में आए और युद्धस्तर पर डायवर्सन की मरम्मत का कार्य शुरू कराया गया। राहत कार्य के तहत सुबह दस बजे सड़क किनारे स्थित नाली को मिट्टी-मलबे से भरकर तात्कालिक व्यवस्था बनाई गई, जिसके बाद मार्ग पर आंशिक रूप से आवागमन बहाल हो सका। प्रशासन व संवेदक के अनुसार मरम्मत कार्य लगातार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.