गिरडीह, जुलाई 24 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक की। जिसमें मध्याह्न भोजन, जिला स्तरीय स्टीयरिंग समिति, समग्र शिक्षा अभियान तथा शिक्षा विभाग से संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा की। स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले के प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समावेशी वातावरण तथा सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से विद्यार्थियों तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता हो। शिक्षकों और कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति, ई-विद्यावाहिनी से उपस्थिति की नियमित निगरानी, विद्यालय प्रबंधन समिति को उपलब्ध कराई गई राशि के पारदर्शी एवं उद्देश्यपूर्ण उपयोग, स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब, पुस्तकालय, विद्यालय भवन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं की स्थिति का आंकलन कि...