गिरडीह, सितम्बर 30 -- Gridih News: जमुआ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित कुछ निजी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों से ली जा रही विभिन्न मदों की फीस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। अभिभावकों का आरोप है कि कई विद्यालयों में पढ़ाई-लिखाई पर अपेक्षित ध्यान देने की बजाय अलग-अलग मदों में शुल्क वसूली पर अधिक जोर दिया जा रहा है। अभिभावकों के अनुसार, विद्यालयों की ओर से ट्यूशन फीस के अलावा मेनटेनेंस, विकास, गतिविधि, स्मार्ट क्लास सहित वाहन फीस व अन्य मदों के नाम पर अतिरिक्त राशि ली जाती है। उनका कहना है कि इन शुल्कों का स्पष्ट विवरण और उसके उपयोग की जानकारी अभिभावकों को हमेशा उपलब्ध नहीं कराई जाती। इससे आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।

अभिभावकों के आरोप कुछ अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि...