गिरडीह, अगस्त 11 -- Gridih News: बिरनी, प्रतिनिधि। प्रमुख रामू बैठा ने अपने निजी खर्च से परिसर में उगी झाड़ियों और गंदगी को जेसीबी के माध्यम से साफ कराया। प्रमुख रामू बैठा ने बताया कि बरसात के दिनों में प्रखंड परिसर में झाड़ियां उग जाने से जहरीले जीव-जंतुओं की आशंका रहती है। कर्मचारियों व ग्रामीणों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परिसर की सफाई कराई गई है। उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान सांप-बिच्छू समेत अन्य जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए एहतियात के तौर पर परिसर को साफ कराया गया। बताया कि ब्लॉक परिसर तक जाने वाली सड़क के दोनों किनारे काफी झड़ी उग गयी थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: हर घर तिरंगा को लेकर चला स्वच्छता अभियान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...