Gridih News: निजी खर्च से डस्ट भरवाकर सड़क की कराई मरम्मत
गिरडीह, अक्टूबर 1 -- Gridih News: जमुआ। जमुआ प्रखंड-अंचल एवं रजिस्ट्री कार्यालय जानेवाली सड़क पर गड्ढों और जलजमाव से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि संजीत यादव ने पहल की है। उन्होंने अपने निजी खर्च से सड़क के गड्ढों में डस्ट भरवाकर तत्काल मरम्मत का कार्य कराया। बरसात के दौरान लगातार बारिश के कारण सड़क की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए थे, जिनमें बारिश का पानी जमा रहने से राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। प्रखंड-अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री कार्यालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचते हैं। ऐसे में खराब सड़क के कारण पैदल चलने वालों के साथ बाइक और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।लोगों की समस्या को देखते हुए प्रमुख प्रतिनिधि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.