गिरडीह, जुलाई 27 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड अंतर्गत बेरहाबाद पंचायत के कीर्तनियाडीह गांव की बेटी निकिता कुमारी ने नीट यूजी में शानदार सफलता हासिल कर अपने गांव, प्रखंड और जिले का नाम रोशन किया है। निकिता ने परीक्षा में 586 अंक, ऑल इंडिया में रैंक 15017 तथा ईडब्लूएस कैटेगरी में रैंक 1715 प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया है। निकिता की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- Success Story: महंगी कोचिंग नहीं, ट्यूशन पढ़ाकर की अपनी पढ़ाई; दर्जी के बेटे ने ऐसे निकाला NEETसफलता का जश्न परिणाम घोषित होने के बाद उनके घर पर बधाई देनेवालों का तांता लग गया। परिजनों, ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर उनकी सफलता का जश्न मनाया। इस अवसर पर बेरहाबाद पंचायत की मुखिया सोनी देवी ने निकिता को फूल-माला...