गिरडीह, सितम्बर 14 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। मर्सी हॉस्पिटल गिरिडीह में रविवार को निःशुल्क मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 200 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। शिविर में गिरिडीह शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे।

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग, जनरल मेडिसिन, हड्डी एवं जोड़ रोग, जनरल सर्जरी, बाल रोग, नेत्र रोग, कान-नाक एवं गला रोग, दंत रोग, त्वचा रोग से संबंधित मरीजों की जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर की जांच निःशुल्क की गई। साथ ही पैथोलॉजी जांच पर 20 प्रतिशत, रेडियोलॉजी जांच पर 10 प्रतिशत तथा आईपीडी बिल पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी गई।

पंजीकरण और सुविधाएं शिविर में पहुंचे लोगों को अस्...