Gridih News: निःशुल्क शिविर में 150 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह एलीट एवं आविष्कार डायग्नोसिस के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक चले इस शिविर में 150 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में ब्लड शुगर, कैल्शियम, कोलेस्ट्रॉल और ईसीजी की जांच निःशुल्क की गई। वहीं केएफटी, एलएफटी, विटामिन बी12, विटामिन डी3 और थायराइड की जांच पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ए के रीजन चेयरपर्सन धर्म प्रकाश ने बताया कि क्लब के सेवा सप्ताह के तहत शिविर आयोजित किया गया है। पूरे सप्ताह विभिन्न सामाजिक एवं जनसेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। क्लब अध्यक्ष राहुल बर्मन ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना क्लब का उद्देश्य है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.