गिरडीह, अगस्त 8 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। पचंबा थाना क्षेत्र के कोलहरिया नावाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह नाली विवाद में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी, रड समेत धारदार हथियार से हमले हुए। घटना में दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष से हुसैन अंसारी, सागीर अंसारी, जुमन अंसारी, मंजर अंसारी एवं नासिर अंसारी घायल हैं जबकि दूसरे पक्ष से रसुल मियां, इम्तियाज अंसारी, अंजीम अंसारी, समीना खातून, सकीना खातून एवं रेबुन खातून घायल हैं। घायलों में एक पक्ष के हुसैन अंसारी एवं दूसरे पक्ष के रसुल अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। पचंबा पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...