गिरडीह, अगस्त 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड क्षेत्र में नागपंचमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने नाग देवता की विधिवत रूप से पूजा अर्चना की। सुबह के पौ फटते ही महिलाएं स्नान कर घर की दीवारों एंव घर के दरवाजे पर नाग देवता का चित्र बनाई और धूप दीप के साथ पूजा की। मौके पर नाग देवता को दूध, लावा को भोग के रूप में समर्पण किया। श्रावण शुक्ल पक्ष के पंचमी तिथि को नागपंचमी के रूप में मनाया जाता है। यह परंपरा वर्षों से है। आज के दिन बेंगाबाद थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर सहित कई अन्य शिवालयों में भक्त जनों द्वारा रूद्राभिषेक का भी आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Chapra News: धन-समृद्धि की प्राप्ति व अमंगल नाश के लिए पूजे गये नाग देवता सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। यह भी पढ़ें...