गिरडीह, जुलाई 18 -- Gridih News: पीरटांड़, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य युवा आयोग के सहयोग एवं प्रभा भारती के तत्वावधान में शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखंड मुख्यालय में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

अभियान का उद्देश्य अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह दर्शाया कि शराब, तंबाकू, गुटखा एवं अन्य मादक पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। नाटक में दिखाया गया कि नशे की लत व्यक्ति को आर्थिक, सामाजिक और मानसिक रूप से कमजोर बना देती है तथा कई बार अपराध और घरेलू हिंसा जैसी घटनाओं को भी बढ़ावा देती है। ...