गिरडीह, जुलाई 28 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुरहोबिन्दो के कक्षा नौ और दस के छात्र-छात्रओं ने 'नव पल्लव' और 'अभिव्यक्ति' पत्रिकाओं के अंकों के माध्यम से अपने रचनात्मक एवं कलात्मक परिचय देकर एक बार फिर से नजीर पेश की है। नव पल्लव पत्रिका के इससे पूर्व चार अंक प्रकाशित हो चुके हैं। इस पावस अंक का संपादन मानसी कुमारी व साहिन निशा ने खूब लगन से हिंदी शिक्षक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में किया। इस अंक में काजल कुमारी, कृष्ण कुमार, नीलम कुमारी, साहिन निशा, मानसी कुमारी, प्रियंका कुमारी, अंकिता कुमारी, ज्योति कुमारी, नंदिनी कुमारी, खुशी कुमारी एवं विवेक कुमार की रचनाएं प्रकाशित हुईं। इस अंक का कला संपादन सुश्री प्रियंका कुमारी एवं ज्योति ने किया।

लोकार्पण समारोह लोकार्पण समारोह में विद्यालय...