गिरडीह, जुलाई 29 -- Gridih News: सियाटांड़, प्रतिनिधि। गिरिडीह के जमुआ प्रखंड के नवडीहा ओपी क्षेत्र के तीन ग्रामीण सड़कों का निर्माण दो वर्ष बाद भी अधर में लटका हुआ है। जिससे ग्रामीणों में शासन के प्रति आक्रोश चरम पर है।

सड़क की स्थिति तीनों में से एक सड़क की अवस्था ऐसी है कि हल्की-फुल्की बारिश में ही पैदल चलना तक बाधित हो जाता है। लोग बा-मशक्कत आवागमन को बाध्य हैं। बताते चलें कि उक्त सड़कों का नवनिर्माण कार्य बिहार के दमास कंपनी द्वारा किया जाना है।

सड़कों की लंबाई सियाटांड़ पंचायत के गोसाईडीह पीडब्ल्यूडी पथ से हारोडीह होते हुए सुरजुगादी तक (4.1किमी), कुरहोबिंदो गम्हारडीह पथ भीखोडीह से परांचीडीह तक (2.6 किमी) व सियाटांड़ चौक से चौरा तक(2.1 किमी) कुल 8.8 लंबी किमी ग्रामीण सड़क को तारणहार का इंतजार लंबे समय से है।

जीर्णोद्धार की प्रक्रि...