गिरडीह, जुलाई 3 -- Gridih News: राजधनवार, प्रतिनिधि। नगर अध्यक्ष सह भाकपा माले नेता विनय संथालिया गुरुवार को पाण्डेयडीह पंचायत के दर्जनों लोगों के साथ विभिन्न मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच अपनी मांगों को रख लगभग ढाई घंटे तक डटे रहे। सर्वप्रथम अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को मनरेगा से मिलने वाली मजदूरी के भुगतान नहीं होने पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीपीओ से मजदूरी के भुगतान नहीं होने की वजह पूछी तथा अविलम्ब भुगतान करने की मांग की। इसके बाद पाण्डेयडीह, दरियाडीह में दलितों को सरकार के द्वारा भूमि पर्चा के बाद भी भू-माफियाओं के द्वारा कब्जा करने पर सीओ से जबाब मांगा। कहा कि अमीन के द्वारा गलत मापी कर दलितों की जमीन लूटी जा रही है। एक सप्ताह के अंदर इन दलितों को न्याय नहीं मिला तो अंचल के बाहर हम लोग ...