गिरडीह, जुलाई 9 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ गिरिडीह जिला इकाई ने बुधवार को नवपदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। यह भी पढ़ें- Saraikela News: प्रतिनिधिमंडल ने डीईओ को समस्याओं से कराया अवगतनवीनतम मुद्दे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने किया। इस दौरान नए डीईओ का बुके देकर अभिनंदन किया। इसके बाद जिले के प्लस टू उच्च विद्यालयों के शिक्षकों और लैब असिस्टेंट की लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। संघ ने सबसे पहले सभी शिक्षकों और कर्मियों के नियमित वेतन भुगतान की मांग रखी। इसके साथ ही प्लस टू स्कूलों में कार्यरत पीजीटी शिक्षकों और लैब असिस्टेंट की सेवा संपुष्टि तथा सेवा पुस्तिका पर प्रति हस्ताक्षर कराने की मांग की गई। 12 वर्ष की सेवा पूरी ...