गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद के हरिला मोड़ में संचालित सुशीला इमरजेंसी हॉस्पिटल की जांच रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर जमा नहीं किए जाने पर नई टीम गठित कर अस्पताल की पुनः जांच होगी। बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सामर्थ सिन्हा ने मंगलवार को यह बातें कही। उन्होंने कहा कि पूर्व में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आशीष शेखर झा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अस्पताल का जांच कराया गया था, लेकिन कार्यालय में जांच रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराया गया है। डॉ. सिन्हा ने कहा कि डॉ. आशीष शेखर झा के छुट्टी पर चले जाने के कारण जांच रिपोर्ट समय पर नहीं मिल पाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि 24 घंटे के भीतर जांच दल में शामिल चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट उनके कार्यालय में जमा नहीं किया गया तो दूसरी जा...