Gridih News: धरना के साथ जनता की अदालत में मांगें रखने की बनाई रणनीति
गिरडीह, अक्टूबर 4 -- Gridih News: गिरिडीह। किसान जनता पार्टी का बेमियादी धरना शनिवार को 47वें दिन भी जारी रहा। अब तक किसी जनप्रतिनिधि या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किसानों की मांगों पर संज्ञान नहीं लिए जाने से नाराज किसानों ने आंदोलन को और व्यापक बनाने की रणनीति तैयार की है। इसके तहत धरना जारी रखने के साथ-साथ जनता की अदालत में भी अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसे लेकर शनिवार को धरना स्थल पर बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए किजपा के केंद्रीय कमेटी अध्यक्ष सह अधिवक्ता अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि गिरिडीह जिले के करीब 90 प्रतिशत किसानों की जमीन अब भी उनके मृत पूर्वजों के नाम पर दर्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तराधिकार नामांतरण के लिए किसानों को रिश्वत देनी पड़ती है। जमीन माफिया और कुछ भ्रष्ट अधिकारियों के गठजोड़ के कारण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.