गिरडीह, सितम्बर 8 -- Gridih News: जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ में विगत 41 दिनों से विभिन्न जनमुद्दों को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे समाजसेवी गौतम सागर राणा एवं उनके सहयोगियों ने गिरिडीह के विधायक सह कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के रविवार अहले सुबह 4 बजे आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। निधन की सूचना मिलते ही धरनास्थल पर शोक की लहर दौड़ गई। समाजसेवी गौतम सागर राणा ने अपने सहयोगियों संग सोमवार को दिवंगत मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अत्यंत भावहीन होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एक मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। गौतम सागर राणा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है। यह भी पढ़ें- दूसरे दिन शोकसभाओं में याद किए गए ...