गिरडीह, नवम्बर 23 -- Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। किसान जनता पार्टी के सदस्यों द्वारा दिये जा रहे धरना का समर्थन करना बाप-बेटी को महंगा पड़ा है। बाप-बेटी को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया है। बाप का सर फटा है। दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया गया। घटना रविवार दोपहर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पपरवाटांड़ में घटी है। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में लिखित शिकायत की गई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। पपरवाटांड़ निवासी संजू चक्रवर्ती ने बताया कि रविवार को उसके घर के सामने धरना दे रहे किसान जनता पार्टी के सदस्य दासो मुर्मू ने उसके पति को बताया कि एक आदमी मरा हुआ कुत्ता बोरा में भरकर धरना स्थल के पास रख रहा था तो उसने उस आदमी को मना किया। इस पर वह आदमी गाली-गलौज करने लगा और कहा कि तीन महीने से उसका जमीन कब्ज़ा कर के रखा है। उसने उन लोगों को...