गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड के करगाली खुर्द पंचायत अंतर्गत कुशमाय गांव में सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे वज्रपात की घटना में एक गाय और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि घर में सो रहे किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सुरेश यादव (46 वर्ष) अपने घर में सो रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिर गई। वज्रपात की चपेट में आने से उनके शरीर का एक हिस्सा गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है और वह ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों की मदद से उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घर के पास बंधी एक गाय और एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश यादव खेती-बाड़ी और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। खेती के इस महत्वपूर्...