गिरडीह, जुलाई 22 -- Gridih News: खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों में दहशत है। रविवार और सोमवार की लगातार दो रातों में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने कई गांवों और विद्यालय परिसरों में नुकसान पहुंचाया। रविवार देर रात महेशमरवा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोदवारी में हाथियों ने मुख्य गेट तोड़ दिया और कई खिड़कियां क्षतिग्रस्त कर जमीन पर गिरा दीं। मध्याह्न भोजन के लिए रखा चावल और अन्य सामग्री भी बिखेर दी गई। इसके बाद हाथियों ने आसपास के खेतों में लगे धान के बिचड़ों को रौंद दिया। ग्रामीणों ने शोर-शराबा कर हाथियों को गांव से खदेड़ा। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ग्रामीण पूरी रात सहमे रहे। सोमवार की रात हाथियों ने अरखांगो पंचायत क्षेत्र में उत्पात मचाया। 2 उत...