गिरडीह, अक्टूबर 2 -- Gridih News: राजधनवार। 13 सूत्री मांगों को लेकर धनवार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से धनवार प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के समक्ष चल रहा अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को 16 वें दिन भी जारी रहा। वहीं, समिति की ओर से शुरू की गई भूख हड़ताल का भी तीसरा दिन रहा। आंदोलनकारियों का आरोप है कि 16 दिनों से धरना जारी रहने के बावजूद अब तक किसी सक्षम पदाधिकारी ने धरनास्थल पर पहुंचकर उनकी मांगों पर ठोस वार्ता नहीं की है। तीसरे दिन भूख हड़ताल पर बैठे साजन यादव एवं तुलसी कुमार पासवान की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सूरज कुमार यादव ने धनवार के चिकित्सक प्रभारी इंदुशेखर से संपर्क करने का प्रयास किया। आंदोलनकारियों के अनुसार, चिकित्सक को कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ.

चिकित्सक से शिकायत के करीब दो घंटे बाद पह...