गिरडीह, नवम्बर 8 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार प्रखंड तकनीकी सूचना केंद्र में शनिवार को प्रखंड कृषि सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में 20 सूत्री अध्यक्ष शफीक अंसारी ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित कृषक मित्रों ने अपनी पीड़ा को अंसारी के समक्ष रखा। कहा कि दो हजार रुपए प्रतिमाह प्रोत्साहन राशि हमलोगों को दी जाती है, वह भी समय पर नसीब नहीं होता है। बावजूद हमलोग अंतिम किसान तक पहुंच कृषि के क्षेत्र में काम करते हैं। यहां जनसेवक रहने के बावजूद काम नहीं करते हैं। वहीं बीटीएम रंजीत वर्मा व एटीएम राजेश सिंह को प्रशंसा का पात्र बताया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: योजनाओं का लाभ आमलोगों तक ससमय पहुचाएं: मंत्री इस दौरान अंसारी ने अपने सम्बोधन में रबी सीजन में किसानों को बीज वितरण एवं सरकारी कृषि योजनाओं का लाभ अधिक से अ...