Gridih News: धनवार प्रखंड कार्यालय पर 11वें दिन भी धरना जारी
गिरडीह, सितम्बर 27 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अपनी 13 सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड परिसर गेट के समक्ष चल रहा धरना शनिवार को 11वें दिन भी जारी रहा। शनिवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे तुलसी पासवान और सूरज यादव ने कहा कि शुक्रवार को बीडीओ देवेंद्र कुमार दास, सीओ धर्मेंद्र दुबे, प्रखंड प्रमुख गौतम सिंह और नगर अध्यक्ष विनय संथालिया ने धरनास्थल पर पहुंचकर वार्ता की थी। हालांकि वार्ता सकारात्मक रही, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई लिखित आश्वासन न मिलने के कारण धरना समाप्त नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 28 सितंबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं हुई, तो वे आमरण अनशन शुरू करेंगे। गौरतलब है कि क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान को लेकर समिति पिछले दस दिनों से आंदोलनरत है। शुक्रवार की वार्ता में बीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.