गिरडीह, सितम्बर 5 -- Gridih News: राजधनवार। धनवार नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नगर पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धनवार के बड़ा चौक पर हाईमास्ट लाइट लगाने की स्वीकृति करीब एक सप्ताह पूर्व हो चुकी है और 15 दिनों के अंदर इसे चालू कर दिया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि आजादी के 80 साल बाद भी लोगों को बिजली, सड़क और पानी जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर बात करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गरीब और आम जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रही है।विनय यह भी पढ़ें- Palamu News: हरिहरगंज शहर के वार्ड पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा संथालिया ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधत...