गिरडीह, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ Gridih News: गिरिडीह, प्रतिनिधि। धनतेरस पर शुक्रवार को गिरिडीह का बाजार पूरी तरह गुलजार रहा। सुबह से ही खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के प्रमुख बाजारों से लेकर विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक दिनभर रौनक बनी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी की परंपरा के बीच लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की। इस बार धनतेरस पर गिरिडीह में विभिन्न व्यावसायिक सेगमेंट को मिलाकर करीब 200 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है। धनतेरस पर सबसे अधिक चहल-पहल इलेक्ट्रॉनिक्स, सोना-चांदी, बर्तन, वाहन, फर्नीचर और घरेलू सजावट के बाजार में देखने को मिली। ज्वेलरी दुकानों में सुबह से ही ग्राहकों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोगों ने सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और अन्य शुभ वस्तुओं की खरीदा...