गिरडीह, जुलाई 17 -- Gridih News: व्यापार में अक्सर देखा जाता है कि धंधा मंदा होने पर कारोबारी अपना व्यवसाय बदल लेते हैं, लेकिन जमुआ विधान सभा क्षेत्र में इन दिनों एक ऐसे स्थानीय नेता की चर्चा जोरों पर है, जो राजनीतिक जमीन खिसकते ही अपना दल बदलने में देर नहीं लगाते क्षेत्र में चल रही चर्चाओं के अनुसार इस नेता ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत आजसू से की थी इसके बाद भाजपा, भाकपा (माले) और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) सहित कई दलों का दामन थाम चुके हैं अब एक बार फिर उनके नए राजनीतिक ठिकाने की तलाश की चर्चाएं तेज हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब भी संबंधित दल में उनकी राजनीतिक सक्रियता या प्रभाव कम होने लगता है, तो वे बिना अधिक इंतजार किए नया राजनीतिक आशियाना तलाश लेते हैं यही कारण है कि क्षेत्र में उन्हें लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहती है...