Gridih News: दो साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
गिरडीह, सितम्बर 26 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद पुलिस ने दो वर्षों से फरार चल रहे वारंटी हरि पंडित को गिरफ्तार कर शनिवार को गिरिडीह न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारंटी महुआर पंचायत के धरतीशरण गांव का रहनेवाला है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 35/2024 से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि मारपीट के प्राथमिकी अभियुक्त रहे हरि पंडित घटना के बाद से पुलिस की नजरों से फरार चल रहा था। न्यायालय ने उसके विरुद्ध वारंट जारी किया था। इस मामले की अनुसंधान कर रही बेंगाबाद पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर वारंटी के घर पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.