Gridih News: दो सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
गिरडीह, जुलाई 26 -- Gridih News: सरिया, प्रतिनिधि। सरिया में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घटना में घायल एक व्यक्ति मछली विक्रेता है तो दूसरा मंदिर का पुजारी है। पहली घटना सुबह की है। जब गांव के विजयपुरा निवासी 60 वर्षीय अनवर अंसारी प्रतिदिन की तरह मछली बेचने के लिए साइकिल से सरिया बाजार जा रहे थे। इसी बीच नावाडीह के नजदीक सामने से आ रही पिकअप वैन ने ठोकर मार दी। जिसके कारण अनवर अंसारी का बायां पैर टूट गया। उन्हें तत्काल धनबाद ले जाया गया। स्थानीय लोगों ने वाहन को जब्त कर रखा है। इसी तरह दूसरी घटना शाम में हुई। जब सरिया काली मंडा रोड स्थित राधे कृष्ण मंदिर के पुजारी रामबृक्ष पांडेय किसी काम से मंदिर से बाहर निकलकर जा रहे थे। इसी बीच बंदखारों गांव निवासी एक बाइक सवार युवक ने पुजारी को अपनी चपेट में ले लिया। जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.