गिरडीह, अगस्त 3 -- Gridih News: गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय चपरा में शिक्षा व्यवस्था बदहाली के दौर से गुजर रही है। विद्यालय में पर्याप्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति न होने के कारण यहां नामांकित 126 बच्चों का शैक्षणिक भविष्य संकट में नजर आ रहा है। आलम यह है कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए विद्यालय में महज 2 ही शिक्षक उपलब्ध हैं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी अचानक नहीं हुई, बल्कि बीते कुछ वर्षों में शिक्षकों के स्थानांतरण व सेवानिवृत्ति से यह संकट गहराया है। साल 2019 में यहां 4 शिक्षक कार्यरत थे, लेकिन इसी वर्ष शिक्षक अशोक कुमार सेवानिवृत्त हो गए। यह भी पढ़ें- Gridih News: गांडेय: दो शिक्षकों के भरोसे चल रही 8 कक्षाओं का उत्क्रमित मध्य विद्यालय चंपरा इसके बाद 2021 में शिक्षक सं...