गिरडीह, जुलाई 11 -- Gridih News: देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के चतरो-तिसरी रोड पर सिरनाटांड़ पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को सड़क दुघर्टना हो गई। जिसमें दो बाइकों के बीच टक्कर हो जाने से उसमें सवार कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के रमनीटांड़ गांव के रोजन अंसारी 35 वर्ष, जहांगीर अंसारी 14 वर्ष, जमुआ डोमनपहाड़ी गांव की रिजवाना खातुन 18 वर्ष तथा बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव निवासी मुन्ना बरनवाल 40 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। जहां चिकित्सक ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद रोजन अंसारी व मुन्ना बरनवाल को बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- Bagaha News: योगापट्टी में दो बाइकों की टक्कर, चार य...