गिरडीह, नवम्बर 18 -- Gridih News: बेंगाबाद, प्रतिनिधि। पारडीह-बदवारा मुख्य सड़क पर पीपरीटांड़ के पास मंगलवार की रात दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। इसमें बदवारा पंचायत के पीपरीटांड़ गांव निवासी 24 वर्षीय दीपक कुमार वर्मा, तेलोनारी पंचायत के महाच्चो गांव के शंकर हाजरा और सिकंदर हाजरा शामिल हैं। बताया जाता है कि घटना की रात पीपरीटांड़ के दीपक कुमार वर्मा पारडीह मोड़ से अपने घर वापस बाइक से जा रहे थे। इस बीच भंवरडीह और पीपरीटांड़ के बीच रास्ते में बदवारा से पारडीह की ओर जा रही एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: दो बाइक की टक्कर में पत्नी व बच्ची के साथ प्रखंड सहायक घायल इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हुए हैं। इसमें महाच्चो के सिकंदर हाज...