गिरडीह, जुलाई 2 -- Gridih News: बेंगाबाद। बेंगाबाद-गिरिडीह एनएच पथ पर बुधवार की दोपहर महुआर मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए बेंगाबाद सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल पिता को गिरिडीह सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। जबकि पुत्र को इलाज केबाद घर भेज दिया गया। दुर्घटना में घायल 6 वर्षीय शिवम कुमार और उसके पिता जयलाल चौधरी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के महुआर के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि शिवम कुमार महुआर मध्य विद्यालय में पढ़ाई करने आया था। स्कूल में छुट्टी के बाद शिवम के पिता उसे बाइक से घर लेकर जा रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक महुआर मोड़ पर एनएच रोड पर आई, तभी बेंगाबाद की तरफ से जा रही एक बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार ...